हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कोठीगेट पर स्थित पिछड़ी बस्ती खाई मोहल्ले में संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में 14 नवंबर को करायी गयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। प्रथम पुरस्कार कक्षा आठ की कु० वृन्दा अग्रवाल ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कक्षा 8 की अलवीरा व कक्षा 7 की अफसरा ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर कक्षा 8 की निशी सैनी, कुमकुम एवम कक्षा 7 की शफिया व जारा अन्सारी रही।
विजयी छात्रों को डॉ नरेन्द्र केन ने पुरस्कार किया। डॉ केन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब बच्चे अपने विषय को पूरी लगन से याद करते हैं और अच्छे अंक प्राप्त करते हैं तब सफलता भी अवश्य ही मिलती है।
मुकेश तोषनीवाल ने परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करते हुए कहा कि इस वर्ष बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति विगत वर्षों से अधिक रही। बच्चों ने अच्छा प्रयास किया। इस प्रतियोगी भावना से बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ता है और भविष्य में विजेता बनने की सम्भावनाये भी बढ़ती हैं।






















