हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एस.एस.वी डिग्री कालेज व एस.एस.वी. इन्टर कालेज का संचालन करने वाली शिक्षा प्रसार समिती के पदाधिकारियों व कार्य समिती के सदस्यों का चुनाव 27 मार्च, रविवार को होगा। एस.एस.वी डिग्री कालेज परिसर में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 1090 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदाता स्थल के निकट पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।
शिक्षा प्रसार समिती का चुनाव श्री सरस्वती ग्रुप व गोयल ग्रुप के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। इस चुनाव में कौनसा ग्रुप विजयी होगा, यह पता 28 मार्च, सोमवार को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
बता दें कि हापुड़ की संस्थाओं में पनय रही स्वार्थ की राजनीति ने ही विकास के रथ के पहिए को थाम रखा है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit























