👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाबूगढ़ में कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह भी जबरदस्त कोहरा पड़ने से विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित रही। वाहनों की गति थम गई और चालकों को हेड लाइट का इस्तेमाल कर वाहन को सड़क पर उतारना पड़ा। कोहरे में इस दौरान अन्य वाहनों से उचित दूरी रखते हुए वाहन नज़र आए।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर कोहरा पड़ रहा है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट भी इस दौरान दर्ज की गई है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958




























