हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ संघ कार्यालय पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद जिला हापुड़ की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि आने वाले समय में किस प्रकार विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल को प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचाना है? कैसे अपने हिन्दू धर्म का प्रचार करना है? तथा विश्व हिन्दू परिषद के आने वाले कार्यक्रमों को किस प्रकार प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचाना है इसके बारे में चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुधीर (चोटी) ने बताया कि हमारे समाज में अखाड़ों का क्या महत्व था और उनकी स्थापना क्यों की गई थी? आज समाज धीरे-धीरे अखाड़ों से दूर जा रहा है। समाज को आवश्यकता है इन अखाड़ों की जहां युवा व्यायाम के साथ-साथ धर्म को भी समझ सके और राष्ट्रीय निमार्ण में अहमं भूमिका निभाए।
इस जिला बैठक में सभी प्रखंडों की भागीदारी रही। बैठक में सुमित धोलाना, रविन्द्र, मुकेश, मनोज नामदेव, हर्षित पिलखुवा, योगेश, पंकज, विकास, अभय, आशुतोष, अर्चित हापुड़ से, प्रभात सिम्भावली से, प्रदीप, अशोक बहादुरगढ़ से, दीपेन्द्र मणि, अशोक गढ़ से रहे आदि मौजूद रहे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




















