👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी में शनिवार को विषखोपड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। आम आदमी पार्टी के युवा नगर अध्यक्ष मयंक सोलंकी के घर के सामने खाली प्लॉट में विषखोपड़ा मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद विषखोपड़ा को पकड़ लिया और उसे एक डब्बे में बंद कर दिया।
विषखोपड़ा को देखकर सभी दंग रह गए। श्रीनगर में खाली पड़े प्लॉट में बारिश के मौसम में विषखोपड़ा कहीं से आ गया जिसके बाद लोगों ने उसे किसी तरह पकड़कर एक डब्बे में बंद कर दिया। आप के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मयंक सोलंकी ने नगरपालिका से प्लॉट की सफाई कराने की मांग की है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261































