हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में कुछ युवक तमंचा लहराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने गांव खेड़ा के रहने वाले राहुल और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल बुधवार को कुछ युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने लगे और अवैध तमंचा लहराने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस विभाग हरकत में आया और उसने गांव खेड़ा के रहने वाले आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में खेड़ा के रहने वाले राहुल और प्रिंस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे मय तीन जिन्दा कारतूस बरामद की हैं. बता दें कि अभी भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं जिन्हें पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
































