हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सड़क पार कर रहा है एक व्यक्ति हादसे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार विष्ट मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब बुलंदशहर के बीबी नगर निवासी नरेंद्र सिंह पिलानिया सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने नरेंद्र को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.






















