हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोशल मीडिया पर इन दिनों हापुड़-मेरठ लोकसभा सीट (Hapur Meerut Loksabha Seat) से बीजेपी (BJP MP) के सांसद राजेंद्र अग्रवाल (Rajendra Agarwal) का एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद महोदय किसानों से कह रहे हैं कि बेकार की बात न किया करो जो उचित हो करना। दरअसल कुछ किसान अपनी फरियाद लेकर बड़ी ही उम्मीदों के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिलने पहुंचे थे लेकिन सांसद ने उन्हें घर के दरवाजे से ही बेरंग लौटा दिया।
जानिए क्या है पूरा मामला:
मामला शुक्रवार का है जब कुछ किसान अपनी अर्जी लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। किसानों की बात सुनते समय राजेंद्र अग्रवाल खफा हो गए और उन्होंने किसानों से कह दिया “बेकार की बात न किया करो, जो उचित हो करना”। इसके बाद किसान खाली हाथ ही निराशा के साथ वहां से लौट गए।
दरअसल गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) के अलाइनमेंट को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के लिए उनके खेतों में चिन्ह बना दिए गए थे और जमीन के बैनामा करने पर एक साल पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब नया एलाइमेंट हाजीपुर से बना दिया गया जो उन्हें मंजूर नहीं है। किसानों ने कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को नुकसान होगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल किसान सांसद राजेंद्र अग्रवाल के जवाब से असंतुष्ट हैं।



























