👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है और लोगों के धड़ाधड़ चालान कर जुर्माना वसूल रही है। रविवार को पुलिस ने 32 लोगों के चालान कर 32 हजार रुपए अर्थदंड वसूला। इससे पूर्व भी पुलिस लाखों रुपए वसूल चुकी है।
पुलिस दिन रात चैकिंग करती है। ऐसे लोग जिन पर मास्क नहीं होता है, उन्हें मास्क देती है और चेतावनी के साथ भेजा जाता है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा है कि कोवि-19 गाइड लाइन क उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































