
👁 26 views Views
उपकेंद्र आनंद विहार से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आनंद विहार से जुड़े गांव की विद्युत आपूर्ति विशेष मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार आज चार घंटे तक प्रभावित रहेगी जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ हिमांशु सचान ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आनंद विहार से अमूल डेयरी पोषक पर डबल सर्किट का कार्य मंगलवार को होगा। यह कार्य पहले ही प्रस्तावित था। उसके कारण चितौली रोड, बुलंदशहर रोड, जेएमएस स्कूल, इटोरी गांव, देगना औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























