👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव सपनावत निवासी विनोद राणा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिससे जनपद हापुड़ का नाम दुनिया भर में रोशन हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और गोल्ड मेडल जीतने वाले विनोद राणा ने एक मिनट में 430 पंच लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. फिलहाल विनोद राणा आने वाले एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गए हैं.
आपको बता दें कि विनोद राणा ने अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए एक मिनट में 430 पंच लगाएं हैं. विनोद की इस सफलता से जनपद हापुड़ का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोशन हुआ है. विनोद राणा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.



























