3500 पुशअप्स लगाकर दस किलो की लस्सी पी गए विनोद राणा











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट विनोद राणा इन दिनों एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे विनोद राणा को ट्रेनिंग आदि के लिए जबरदस्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विनोद राणा का कहना है कि आसपास के लोग उनकी मदद करते रहते हैं लेकिन अभी भी उच्च स्तर की सुविधा ना होने से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट विनोद राणा ने शनिवार की शाम को 3500 पुशअप्स लगाते हुए 10 किलो बदाम की लस्सी पी। उन्होंने संदेश दिया कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ अच्छी डाइट भी बेहद जरूरी है लेकिन अच्छी खुराक के लिए उनके पास रुपए नहीं है।


भारत को कई बार विश्व स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल दिलाने वाले महावीर विनोद राणा आज भी अकेले है। एकलव्य के नाम से पहचान बनाने वाले विनोद राणा खुद की मेहनत से एशियन गेम्स में भी जगह बना चुके हैं। 23 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भी विनोद राणा भारत की तरफ से 77 किलो भार वर्ग में प्रतिनिधित्व करेंगे। महावीर विनोद राणा रोजाना सुबह 3:00 बजे अपनी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। महावीर विनोद राणा ने कई बार भारत सरकार को मेडल दिए लेकिन आज भी वह छोटे से घर में रह रहे हैं। आज भी मजदूरी करके अपना अभ्यास जारी रखे हुए हैं। महावीर विनोद राणा का कहना है की उन्हें इस समय सहारे और सपोर्ट की जरूरत है जिससे वह देश का नाम रोशन कर सकें।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!