👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में ग्रामीण जलभराव की वजह से बेहद परेशान हैं। एक ग्रामीण ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है और समस्या का समाधान करने की मांग की है। गांव हरसिंहपुर निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र राधे लाल शर्मा ने बताया कि गांव के एक मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है। पानी की उचित निकासी न होने की वजह से क्षेत्र वासियों को मजबूरन पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है जिसकी वजह से लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पोर्टल पर शिकायत की है और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


























