👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अधिकारी विकास के कितने दावे ठोक ले लेकिन हकीकत कहीं ना कहीं सामने आ ही जाती है. हापुड़ के विकासखंड सिंभावली की ग्राम पंचायत सिखेड़ा मुरादाबाद के माजरा नयाबास में जलभराव की वजह से ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है. बाइक सवार अक्सर यहां फिसल जाते हैं. भैंसा गाड़ी फंस जाती है. पैदल निकलना तो यहां से किसी समुद्र को पार करने जैसा है. स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द विभाग इस ओर ध्यान दें वरना वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे.





























