👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में किठौर-असौड़ा मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान तो नेता चक्कर काटते रहते हैं, परंतु काम निकलते ही गायब हो जाते हैं। कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का भाजपा का नारा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के हल का आश्वासन दिया है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:



























