हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा हिन्डालपुर मार्ग पर रजवाहे में आधा दर्जन गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिया। मामला शनिवार का है जब गांव खेड़ा निवासी लोग हिनडालपुर मार्ग स्थित अपने खेतों पर पहुंचे तो रजवाहे में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से रजवाहे से गोवंश निकलवा कर एक गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























