हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़ मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए के निर्माण का काम अगले महीने अक्टूबर में शुरू होने वाला है जो कि 2024 में बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले महीने शुरू होने वाले हाईवे के निर्माण के बीच 4 जगहों पर बाईपास बनाए जाएंगे। बता दें कि मेरठ गढ़मुक्तेश्वर 709 ए हाईवे के प्रोजेक्ट को फाइनल किया जा चुका है और इसी प्रोजेक्ट से मेरठ में हापुड़ रोड, गढ़ रोड और एनएच 119 पर मवाना रोड को जोड़ने का प्रोजेक्ट भी शामिल किया गया है। हाईवे के बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। मेरठ गढ़ के बीच आने वाले 36 गांव की जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही वाहन हाईवे पर फर्राटा भरेंगे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333























