
गांव में ठेका आने की सूचना पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में शराब का ठेका मार्केट में आने की सूचना पर ग्रामीणों में उबाल है। ग्रामीणों ने बीती रात विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि रात के समय बहन बेटियों को घरों के बाहर निकालना पड़ता है, मेहमान आते हैं। ऐसे में गांव में ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण एकत्र हुए उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार की रात को गांव शेखपुर के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि सूचना है कि गांव के मार्केट में ठेका खुलने वाला है जिसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ठेका खुलने से युवाओं को नशे की लत लगेगी। ऐसे में ग्रामीण एकत्र हुए जिन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित लोका, डब्बू, बंटी, कपिल आदि मौजूद रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706



























