
👁 0 views Views
चकबंदी के विरोध में उतरे ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में गुरुवार को ग्रामीणों ने चकबंदी के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की। अधिकांश ग्रामीण गांव में चकबंदी नहीं कराने के पक्ष में है। नाराज ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
दरअसल क्षेत्र के ग्रामीण चकबंदी नहीं होने के पक्ष में है। ब्लॉक के गांव नली हुसैनपुर में पिछले काफी दिनों से चकबंदी कराने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को एक बार फिर ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक, रामवीर, राजू, नरेंद्र, पवन, अनिल आदि ने चकबंदी का विरोध किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























