👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के मोहल्ला छत्ता में एक निर्माणाधीन मोबाइल टावर के विरोध में शुक्रवार को गांव वालों ने मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि टावर आबादी वाले क्षेत्र में लगाया जा रहा है जिसका वह विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मांग है कि टावर को आबादी से दूर लगाया जाए। इस प्रदर्शन में कुंवर पाल सिंह, धर्मा राणा, सतीश राणा आदि मौजूद रहे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854





























