👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत रघुनाथपुर के लक्ष्मणगढी में दीपावली की रात को दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मूख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रघुनाथपुर के लक्ष्मण गढ़ी में लौकेद्र व नरेश के बीच आतिशबाजी को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर मारपीट। इस बीच चली गोली लौकेंद्र को जा लगी जिससे लौकेंद्र घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र व सीओ एस.एन वैभव पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























