
ग्रामीणों का दावा, तेंदुआ ने किया हमला, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची और तेंदुए के पद चिन्हों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने किसान पर हमला बोला है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है जिन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में वन विभाग की टीम ने गांव कनिया के जंगलों से एक तेंदुए को पकड़ा था।
ग्रामीणों का दावा है कि मामला बुधवार का है जब गांव के जंगलों में तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के दावे की जांच पड़ताल की जा रही है। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867






























