👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत बुधवार की अपराह्न पलवाड़ा-सलारपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस के अनुसार गांव भदस्याना का हरि किशन उक्त मार्ग से जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को टक्कर मार दी जिस कारण ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में मृतक के बेटे नैन सिंह ने थाना बहादुरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























