👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को गांव असौड़ा में एक चार फीट लम्बा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया और गांव में सांप मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। वहीं डॉग लवर गोलू भी मौके पर पहुंच गए और सांप को पकड़ने की कोशिश शुरु कर दी। गोलू ने एक डंडे और एक बैग की सहायता से सांप को आधे घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में असौड़ा महल के पास सांप निकल आया जिसे गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

भाजपा नेता राजेश कुमार वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं



























