हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़ित पक्ष ने इंसाफ के लिए न्यायालय में शरण ली जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां के अनुसार मामला नो अगस्त का है जब घर में चिनाई का काम चल रहा था और उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी कि मौका देखकर पड़ोसी उसे उठा ले गया और दुष्कर्म किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तहरीर ली और बच्ची का मेडिकल कराया। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया और उसे छोड़ दिया, मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
NEWYEAR BLAST: Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929
























