विकास न होने पर ग्राम प्रधानों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर में सम्पन्न हुई एक बैठक में गांवों के विकास का संकल्प लिया गया और ग्रामों के हित में लड़ाई लड़ने की शपत ली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान साने अत्लम ने की और संचालन गांव बदरखा के प्रधान हसीन अहमद ने किया। ग्राम प्रधानों ने गांवों के विकास की मांग को लेकर एक ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया को दिया।
मुख्य मांग है कि गत पांच वर्षीय योजनाओं की गई 80 प्रतिशत कटौती को वापिस दिलाया जाए। डूडा की तर्ज पर गांवों में मकान बनाए जाएं। प्रशासन का हस्तक्षेप समाप्त किया जाए। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान आगामी चुनाव बहिष्कार करेंगे।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054
मैरी रोज सिटी कोन्वेंट जू. हाई स्कूल की ओर से सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं































