हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया है। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग अपनी चिंता किए बिना लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना महामारी में इंसानियत दिखाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा ने ज़रुरतमंद के घर ऑक्सीजन पहुंचाई। विक्की शर्मा को गुरुवार को फोन पर सूचना मिली कि हापुड़ में एक व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है जिसे ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त ज़रुरत है। विक्की शर्मा ने हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की मदद से पीड़ित परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित राधिका पैलेस के सामने घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर की मदद मिलने के बाद परिजनों ने कांग्रेस नेता विक्की शर्मा को धन्यवाद दिया
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352






























