हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे विजय पर्व महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन ग्राम करीमपुर मिलक में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर पर धूमधाम के साथ सुन्दरकाण्ड व संकीर्तन कार्यक्रम हर्षोल्लास से हुआ। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने आचार्य पंडित वासुदेव शर्मा व आचार्य देवी प्रसाद तिवारी के द्वारा प्रथम पूजन किया। महासभा प्रवक्ता पंडित अजय शर्मा व बंशीधर शर्मा की टीम द्वारा सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा के साथ साथ प्रभु श्रीराम का सुन्दर भक्तिगीत भी किया प्रस्तुत किया गया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय व राममय हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था मुख्य पुजारी व महासभा विद्वान पंडित जगदंबा शर्मा के साथ गजेंदर सिंह, जितेदर सिंह, सुशील शर्मा, धीरेन्दर सिंह आदि ने की। कार्यक्रम में मंत्री गौरव कौशिक पंडित, प्रशांत वशिष्ठ, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पियूष, शिवम शर्मा आदि भी शामिल रहें। कार्यक्रम में आये सभी सभी भक्तों को भगवान श्रीराम व हनुमान जी का पटका पहनाया गया व आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि बुधेश्वर त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को देखकर कहा कि प्रभु राम की कृपा से यहाँ आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनसमाज की भक्ति देखकर ख़ुशी व प्रसन्नता से मन उत्साहित है। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा सनातन धर्म व संस्कृति के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है।





























