
विजय हत्याकांड: एक हत्यारोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में होली के अवसर पर चार मार्च को दिनदहाड़े हुई विजय केवट की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आशु पुत्र प्रेमचंद निवासी आलमनगर बहादुरगढ़ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि आशु ने अपने साथी अमित मावी पुत्र राजकुमार और तेजिंदर उर्फ तेजी निवासीगण बुलंदशहर के साथ मिलकर रोडरेज के मामले में विजय केवट निवासी पूठा, बहादुरगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए आशु को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बाइक बरामद की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343




























