हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली चोरों के खिलाफ हापुड़ का ऊर्जा निगम का प्रवर्तन दल लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने गुरुवार की देर रात जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव के जंगलों में छापा मारा और अवैध निजी नलकूप पर बिजली चोरी पकड़ी।
प्रभारी प्रवर्तन के एई एससी यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के खेम सिंह पुत्र बृजपाल द्वारा अवैध निजी नलकूप से लगभग 100 मीटर दूर भूमिगत पाइप लाइन का प्रयोग कर निजी नलकूप का पानी एक तालाब में मछली पालन में प्रयोग करते हुए पाया गया जहां बिजली चोरी पकड़ी गई। ऐसे में विजिलेंस विभाग की टीम ने खेम सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347


























