हापुड़ सीमन (ehapurmews.com): गत दिनों हापुड़ के मौहल्ला चाहकमाल निवासी विद्यावती माहेश्वरी (धर्मपत्नी स्व. हरिकिशन माहेश्वरी, प्रेस वाले) का आकस्मिक निधन हो गया। मृत्यु पूर्व उन्होंने अपने पुत्रोः दिनेश, नरेश एवं योगेश से नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान का पुण्य कार्य कराया गया। ताकि उनके नेत्रों से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ सके। यह कार्य मेरठ मेडिकल कालिज की आई बैंक यूनिट के सहयोग से सम्पन्न हुआ। दिनेश चंद माहेश्वरी ( विश्व भारती प्रेस वाले) पहले भी करीब 24 नेत्रहीन लोगों के जीवन में उजाला ला चुके हैं और अन्य लोगों को मरणोपरान्त नेत्रदान हेतु प्रेरित करते रहते है। स्व. हरिकिशन माहेश्वरी, प्रेस वालों का मृत्योपरांत नेत्रदान भी उनके परिजनों द्वारा कराया गया था।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur

































