👁 0 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurmews.com): पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को आई.आई.एम. शिलोंग में निधन हो गया था। भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की यादें जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर से भी जुड़ी है। दो अगस्त 2008 को अब्दुल कलाम गढ़ के एक होटल में करीब 23 मिनट तक ठहरे थे, इस दौरान गंगा नगरी के पौराणिक इतिहास के बारे में प्रचलित कथा उन्होंने सुनी थी।
उतराखंड की पंतनगर कृषि यूनिर्वसिटी के दौरे पर जाते समय पूर्व राष्ट्रपति पर्यटन विभाग के गढ़ स्थित राही होटल में रुके थे। लगभग 23 मिनट का समय होटल में बीताने के दौरान कलाम ने गंगानगरी के अतीत से जुड़ी बातों को काफी ध्यान से सुना था। इस दौरान उनके साथ देश के नामचीन वैज्ञानिक भी मौजूद थे।























