हापुड़, सीमन : विद्युत आपूर्ति से नाखुश ग्रामीणों ने खेड़ा विद्युत उपकेंद्र पर धाबा बोलकर तोडफ़ोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन लूट कर ले गए।
विद्युत उपकेंद्र खेड़ा पर तैनात अवर अभियन्ता राधेश्याम यादव न ेपुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विद्युत आपूर्ति को लेकर गांव सिखैड़ा के कुछ ग्रामीणों ने बिजली घर पर हल्ला बोल दिया। ग्रामीणों ने अवर अभियन्ता व संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट की और लाठी, डंडों व सरियों का प्रयोग किया। उन्होंने बिजली घर का गेट तोड़ दिया और बिजली मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल लूट कर ले गए।
पुलिस रिपोर्ट में ब्रह्म गिरी, राकेश तोमर, उम्मेद का बेटा डीएम तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें

Veg Grill अब दे रहा है FREE HOME DELIVERY. अभी कॉल करें:

























