VIDEO: हापुड़ में मिनटों में चोरी हुई बाइक का वीडियो सीसीटीवी में कैद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को दो चोर चंद मिनटों में लेकर रफूचक्कर हो गए। पीछा करने के बावजूद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव टियाला निवासी नित्यानंद सैनी मंगलवार को दोपहर अपना घर कालोनी में अपने रिश्तेदार राम कुमार सैनी के यहां मिलने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर ही खड़ी की थी। तभी यहां पहुंचे दो युवकों ने चंद मिनटों में बाइक चोरी कर ली। लेकिन बाइक स्टार्ट होते ही परिजनों को आभास हो गया और उन्होंने पीछा करके चोरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पूरी घटना सामने के घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!