हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ते वायु प्रदूषण से सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी और ईपीसीए बेहद चिंतित हैं और प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार पराली जलाने पर सैटेलाइट की मदद से मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी पराली को लगातार जलाया जा रहा है। तस्वीरें हापुड़ के पास के गांव भटैल की है जहां गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे की हैं पराली में आग लगी दी गई। तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर ये प्रदूषण को बढ़ावा देगी। बता दें कि हापुड़ में बुधवार और गुरुवार को एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बृहस्पतिवार को गिरावट के बाद भी वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से चार गुना अधिक बना हुआ है जो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है।

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:































