हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नगरपालिका परिषद हापुड़ के कर्मियों की लापरवाही इस कदर सामने आ रही है जो नगरपालिका परिषद हापुड़ की कार्यशाली पर कई सवाल खड़े कर रही है। हापुड़ के तहसील चौपले के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने आर्यनगर के बाहर सड़क के बीच रखा ये कूड़ेदान हादसों को नयौता दे रहा है।
आपको बता दें कि डस्टबिन की जगह दिन में यहां बसें और अन्य वाहन विराजमान होते हैं। रात के समय बस यहां से चली जाती है और पूरी रात ये कूड़ेदान लावारिस हालात में सड़क की बीच रहता है और लोगों को मौत की नींद सुलाने की फिराक में रहता है। रात में अंधेरा होने के बाद ये कूड़ादान यमदूत का रुप लेलेता है। वाहनों की बढ़ती रफ्तार के साथ यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। अक्सर बाइकें, कार इससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं लेकिन विभाग के लापरवाह कर्मियों को इससे मतलब कहां? स्थानीय लोगों ने कई बार कर्मियों से इसकी कथित रुप में शिकायत भी की लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। आर्यनगर के बाहर अक्सर बड़ी संख्या में टैक्सियां खड़ी होती है जिसकी वजह से इस कूड़ेदान को जगह ही नहीं मिलती है। वैसे तो पुलिस नो पार्किंग में पार्क वाहनों का चालान काटने से कभी नहीं कतराती लेकिन हादसों को न्योता दे रहे इस डस्टबिन के नो पार्किंग में पार्क होने पर नगरपालिका हापुड़ के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

























