👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):धौलाना के गांव देहरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने से सड़क युद्ध का मैदान बन गई। दरअसल दोनों पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुई कहासुनी लाठी-डंडे और पथराव में तब्दील हो गई। सड़क पर दोनों पक्षों ने एक दूसरी पर लाठियों से वार किया और पथराव भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना कैमरे में कैद कर ली। फिलहाल इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।






















