👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव सपनावत का निवासी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा बहरीन में 27 मार्च को आयोजित होने वाली जुजित्सु प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके लिए विनोद राणा महावीर ने कड़ी मेहनत की है. दिन रात एक कर परिश्रम किया है. विनोद राणा का कहना है कि बहरीन में 27 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली 77 किलोभार जुजित्सु प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए वह कड़ा परिश्रम कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने कड़ी तैयारी की है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























