हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव दहिरपुर में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु व संगठन विस्तार के लिए पंचायत की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयो का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही गांव की अनेकों समस्याओं से अवगत कराया गया जैसे आवारा पशुओं का किसानों की फसलों पर कहर बनकर टूट रहे हैं जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। मुख्य मांग गन्ना पेमेंट की रही, ना ही तो गनन्ना पेमेंट हो पा रहा है ना ही गन्ना का रेट डिक्लेयर किया गया है। इसको लेकर जल्द ही रणनीति तैयार कर धौलाना तहसील पर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में उपस्थित रहे ग्राम अध्यक्ष नंदपुर अशोक शर्मा ग्राम अध्यक्ष दहिरपुर बाल किशन सिंह ग्राम अध्यक्ष डहाना हरिकिशन सिंह ग्राम अध्यक्ष अब्दुल्लापुर शानू खान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार शर्मा धौलाना क्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन शर्मा नगर अध्यक्ष पिलखुवा योगेश राणा नगर अध्यक्ष खिचड़ा विशु शर्मा नगर अध्यक्ष गुलावठी राकेश राणा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ग्राम प्रधान दहिरपुर मस्तराम सिंह बरन सिंह हवलदार सत्यवीर सिंह अंकुर शर्मा अंकित प्रधान सुनील कुमार बिजेंद्र सिंह कपिल सिंह हेम सिंह सचिन सिंह राजकरण सिंह मेरठ मंडल युवा उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद
मेरठ मंडल महासचिव
ठा भवेंद्र सिंह सिसोदिया
उत्तर प्रदेश आदि मौजूद रहे।
हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…
Read more



























