👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : स्वर्णकार संघ हापुड़ ने गुरुवार को एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया. सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति भी की और माहौल भक्तिमय बना दिया.
हापुड़ के सत्तीवाड़ा में स्वर्णकार संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तिलक लगाकर लोगों का स्वागत किया गया और एक दूसरे को गुलाल लगाया होली मिलन समारोह के अवसर पर स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भजनों पर जमकर थिरके. इस दौरान प्रधान राजेश वर्मा लल्लू, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित रहे.





























