👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां अतरपुरा चौपला पर स्थित एक बड़े गंदे नाले में बुधवार की अपराह्न गिरे एक युवक को यातायात पुलिस व राहगीरों ने रेस्कयू आपरेशन चलाकर युवक को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के गांव भरना का 24 वर्षीय सोनू आज दोपहर नाले के निकट नगर पालिका परिषद हापुड़ की मार्किट में तख्त पर लेटा हुआ था और उसको नींद आ गई। नींद के छटके में वह पलटी खाकर गंदे नाले में जा गिरा और वह चिल्लाने लगा। सोनू के चिल्लाने की खबर पाकर चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी एचपीसी धर्मेंद्र तोमर व होमगार्ड रामभूल तथा राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर रेस्कयू आपरेशन चला और मस्कत के बाद युवक हो नाले से बाहर निकाला।























