👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक दो युवकों को पीटता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीडियो धौलाना में सरकारी बैंक के पास की बताई जा रही है जहां एक युवक ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के चलते दो युवकों पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामले की वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।





























