हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर में एक देशी शराब ठेके के पीछे कुछ लोग खिड़की में पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं और शराब की मांग कर रहे हैं। अंदर से शराब की सप्लाई की जा रही है। मामले से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है जिसकी जांच शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि आदर्श नगर में स्थित देशी शराब के ठेके पर कुछ लोग समय से पहले ही शराब खरीदने के लिए पहुंचे जाते हैं। वीडियो में नज़र आएगा कि ठेके के पीछे बनी एक छोटी सी खिड़की से सेल्समैन से शराब देने के लिए कह रहे हैं। अंदर मौजूद सेल्समैन को नोटों की गड्डी दिखाकर शराब मांगी जा रही है। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और जनपद में नियमों के अनुसार ही शराब की बिक्री होगी।
































