हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्रों में चंडी मैया की पालकी यात्रा हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाएगी। 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सुबह 5:00 बजे प्रतिदिन पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मंदिर पर पहुंचकर विश्राम करेगी।
इन मोहल्लों से निकलेगी यात्रा:
26 सितंबर सोमवार को यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर मीनाक्षी रोड, अयोध्यापुरी से तगासराया से रामनिवास इंटर कॉलेज चाहकमाल से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। 27 सितंबर मंगलवार को पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीनगर से बैंक कॉलोनी से प्रकाश नगर से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। 28 सितंबर बुधवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक वाली गली से गांधी गंज से कृष्ण गली से जवाहर गंज से आर्य नगर से पेट्रोल पंप वाली गली से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। 29 सितंबर दिन गुरुवार को श्री चंडी मंदिर से पालकी यात्रा प्रारंभ होकर छोटी मंडी से बड़ी मंडी से कटरा से बूरा बाजार से कसेरठ बाजार से होते हुए कोठी गेट पुलिस चौकी से माता मोहल्ले से बुर्ज मोहल्ले से होते हुए चंडीमंदिर पर विश्राम करेगी। 30 सितंबर दिन शुक्रवार को श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कॉलोनी से टीएसएस स्कूल से जेके कॉलोनी से भगवान पुरी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। 1 अक्टूबर शनिवार को यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर प्रेमपुरा से हर मिलाप मंदिर से शक्ति डेयरी से ओम पब्लिक स्कूल से शिवपुरी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। 2 अक्टूबर दिन रविवार को यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर भगवती गंज से मजिस्ट्रेट कॉलोनी से नई मंडी से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। वहीं तीन अक्टूबर दिन सोमवार को यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर रेवती कुंज से पटेल नगर से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी और 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को श्री चंडी मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर पंजाबी कॉलोनी से राजेंद्र नगर से राधापुरी, विवेक विहार से कलेक्टर गंज हनुमान मंदिर से होते हुए श्री नवदुर्गा देवी मंदिर पर विश्राम करेगी।
चार अक्टूबर को निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा:
चार अक्टूबर की शाम 5:00 बजे फ्री गंज रोड पर स्थिति श्री देवी मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी जहां श्री बांके बिहारी जी दर्शन एवं रथ यात्रा, शिव बारात, कलश यात्रा, महारानी श्री काली दर्शन, श्री खाटू श्याम जी आदि के दर्शन भक्त कर सकेंगे। इस अवसर पर महारानी का भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। यह शोभायात्रा देवी मंदिर से आरंभ होकर रेलवे रोड से गढ़ रोड से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी जहां प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
चंडी जी पालकी सेवा समिति के संस्थापक श्री रविंद्र जिन्दल (पोपट) ने बताया कि माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति, हापुड़ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रों की पावन बेला में माँ चंडी जी की पालकी द्वारा प्रभात फेरी एवं भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन कर रहीं हैं। पालकी द्वारा प्रभात फेरी दिनांक 26 सितंबर दिन सोमवार से 04 अक्टूबर दिन मंगलवार तक प्रातः 5 बजे से श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करेगी तथा भव्य पालकी शोभायात्रा 04 अक्टूबर दिन मंगलवार को सायं 5 बजे श्री नवदुर्गा मंदिर फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर रेलवे रोड से अतरपुरा चौपला से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी।


किस तरह करें निवेश: जानिए- 9457625625























