
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर की पीसी-4 में तैनात पुलिसकर्मी पेड़ के नीचे आराम फरमाते हुए नजर आए। सरकारी गाड़ी में वर्दी पहन कर बैठे दोनों पुलिसकर्मियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो रविवार की हाफिजपुर थाना क्षेत्र के चितौली मार्ग के पास स्थित बाईपास के समीप की बताई जा रही है।
वायरल वीडियो के अनुसार यह थाना हाफिजपुर की पीसी-चार की है जिसमें बैठे पुलिस कर्मी आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। पेड़ के नीचे गाड़ी लगाकर आराम फरमाने वाले इन दोनों पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। एक तो आंखें बंद कर इत्मीनान से सपने देख रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा किसके हाथों में है?
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586































