👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक बच्चा, लंगूर के साथ खेलता दिखाई दे रहा है जो दर्शकों को काफ़ी भा रहा है। वीडियो में दोनों शरारतें कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि ये बच्चा लंगूर को डंडे से मार रहा हैं और इस बीच मासूम बच्चे को लंगूर ने अपने गले लगा लिया। लगूर को बच्चा कभी कुछ खिला रहा है और लंगूर भी बच्चे का पूरा साथ दे रहा है। ये वीडियो देखने में वाकई में बहुत दिलचस्प है। यह वीडियो जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र का है।





























