हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस व आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है, फिर भी धंधेबाज काबू में नहीं आ रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें धंधेबाज घर की ही ख विंडो से शराब बेच रहा है। यह वायरल वीडियो हापुड़ के मौहल्ला तगासराय के शिवमंदिर के पास की बताई जा रही है।
वायरल वीडियो की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि रात के अंधेरे में एक-एक ग्राहक शराब खरीदने आ रहा है। शराब के इस अवैध ठिकाने से महिलाएं व बच्चे परेशान है औऱ शराबी, शराब पीकर हुड़दंग उतारते है तथा लोगों को भरा-बुला कहते है। लोग चाहते है कि शराब का यह अवैध ठिकाना पूरी तरह बंद हो।























