हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के नवज्योति कॉलोनी में लगभग एक सप्ताह पहले हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वायरल वीडियो नवज्योति कॉलोनी का है जहां आधा दर्जन दबंगों ने एक स्कूटी सवार युवक को रोका और उसकी स्कूटी तोड़ दी। साथ ही युवक को जमकर पीटा। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सूरज स्कूटी से 29 जनवरी को कहीं जा रहा था। रास्ते में उसे आधा दर्जन दबंगों ने रोक लिया और उसे जमकर पीटा। स्कूटी में तोड़फोड़ भी की गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा था जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में लाठी के साथ नजर आ रहे हैं।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























