👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में दो महिलाओं में किसी बात को लेकर कासुनी हो गई और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चित्रा पत्नी पंकज कुमार निवासी आलमनगर ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है और सीसीटीवी भी पुलिस के हवाले किया है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी चित्रा का कहना है कि मामला शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे का है जब एक महिला के साथ उसकी कहानी हो गई। चित्रा का आरोप है कि महिला ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। चित्रा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
























