👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो लोग एक युवक को सड़क पर लिटाकर पीट रहे हैं। पास खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की दो लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों लोग इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने युवक को जमीन पर लेटाकर पीटा और उसपर लात-घुसों की बरसात की। सोमवार को 21 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225






























